फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने चलती बस में काटी अपनी जीभ, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Thu, 10 Jan 2019 12:16 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर शहर के सरकुलर रोड पर मेरठ की तरफ से आ रही बस में सवार युवक ने चलती बस में ही धारदार हथियार से अपने प्राइवेट अंग और जीभ काट डाली। युवक के खुद को लहूलुहान करते देख बस यात्रियों में दहशत पसर गई। युवक की पहचान चरथावल के गांव घिस्सूखेड़ा निवासी के रूप में हुई है, जो मनोरोगी बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

       
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सरकुलर रोड पर मंगलवार देर रात एक बस मेरठ से शहर में आ रही थी। रात 9.20 बजे बस एक स्कूल के पास पहुंची। बस में सवार एक युवक ने चलती बस में अचानक कहीं से धारदार हथियार निकाला और उससे खुद को ही लहूलुहान करना शुरू कर दिया। युवक द्वारा खुद को घायल करते देख चलती बस में सवार मुसाफिरों में अफरातफरी मच गई। युवक ने खुद धारदार हथियार से अपनी जीभ व प्राइवेट अंग को काट डाला। यह देख बस चालक व परिचालक ने बस को महावीर चौक पर रोककर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। इस पर हिमांशु नामक सिपाही तत्काल घायल को जीप से जिला अस्पताल ले गया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान चरथावल के गांव घिस्सूखेड़ा निवासी के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि चलती बस में खुद को घायल करने वाला युवक मनोरोगी बताया जा रहा है, जो कई महीने से बीमार था। गंभीर हालत में उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें