फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जबरन कराया धर्म परिवर्तन, फिर गैंगरेप, बनाई अश्लील वीडियो

Tue, 03 Jul 2018 11:40 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले दूसरे समुदाय के युवकों ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया और फिर गैंगरेप किया। यही नहीं मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना ली। जानिए फिर क्या हुआ।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की है। शहर निवासी युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर पहले उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर गैंगरेप किया। युवकों ने उससे कई बार हवस का शिकार बनाते हुए मोबाइल से अश्लील क्लिप भी बना ली, जिसके बल पर ब्लैकमेल करते हुए उस पर वेश्यावृत्ति का दबाव भी डाला गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

शहर निवासी पीड़ित ने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में याचिका दायर करते हुए बताया कि शाहपुर के गांव निवासी एक युवती उसकी परिचित थी। आरोप है कि वह जॉब दिलाने का झांसा देकर महमदूनगर में ले गई, जहां उसकी पहचान कई लोगों से कराई गई। पीड़िता के अनुसार इसी दौरान उसे बंधक बनाकर जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराकर किसी अमजद नामक युवक से निकाह कराया गया।
विज्ञापन


पढ़ें : किशोरी को बुरी नीयत से दबोचा, तमंचे की नोक पर गैंगरेप, बनाई वीडियो क्लिप

विज्ञापन

फाइल फोटो
आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उस पर जुल्म ढाते हुए कई बार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते हुए मोबाइल से उसकी अश्लील क्लिप भी बनाई, जिसके बल पर पीड़िता को ब्लैकमेल करते हुए उस पर वेश्यावृत्ति करने का दबाव डाला गया। आरोपियों के जुल्म से आजिज आकर जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं। पीड़िता का आरोप है कि उसने करीब दो माह पूर्व थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। 

पढ़ें : कैराना विधायक ने गैंगरेप पीड़िता के परिवार को दी धमकी, ऑडियो वायरल

थक-हारकर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। जिस पर कोर्ट के आदेश पर रविवार को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आशिया, गाजावाली निवासी आशीष, गांव दधेड़ू निवासी शाहनवाज, खतौला निवासी आशिक अली व शाहपुर निवासी अनीस के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें