मुजफ्फरनगर जनपद में रामराज पुलिस ने गंगा बैराज के निकट एक ट्रक में 75 लाख की बैटरी की आड़ में ले जाए जा रहे 25 लाख रुपये कीमत का डोडा पोस्त पकड़ लिया। तीन आरोपी पकड़े गए हैं।
बृहस्पतिवार को पुलिस गंगा बैराज चेक पोस्ट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक ट्रक को चेक किया तो उसमें बेटरी लदी मिली, जबकि उनके बीच 48 प्लास्टिक के बोरों में डोडा पोस्त भी बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें: Meerut: दो घंटे चला ट्रैफिक पुलिस का अभियान, गाड़ियों से उतरवाई काली फिल्म, जाट-गुर्जर-पंडित पर कसा शिकंजा
पकड़े गए आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले के जोयके गांव निवासी सालवेंद्र पुत्र अर्जुन, चक कमालखा निवासी जितेंद्र पुत्र हरमेल सिंह और पश्चिमी बंगाल के थाना काकसा के गांव केटेन निवासी शंभू घोष हैं।
एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डोडा पोस्त कोलकाता से जालंधर ले जाया जा रहा था। आरोपियों ने बताया कि वह मुज़फ्फरनगर, बरेली, शामली के अलावा हरियाणा में कई होटलो पर भी सप्लाई करते हैं। बरामद डोडा पोस्त का वजन 838 किलोग्राम है, जिसमी कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।