उधर, मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी की ओर से 17 फरवरी को नो सीएए, नो-एनआरसी और नो-एनपीआर विषय पर ईदगाह मैदान में स्लोगन राइटिंग व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा।
धरना प्रदर्शन करेंगे पत्रकार
मीडियाकर्मियों पर प्रशासन द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट के मामले में प्रदेश जनर्लिस्ट एसोसिएशन (उपजा) ने इसकी कड़ी निंदा की है। उपजा और प्रेस एसोसिएशन देवंबद (रजि) की संयुक्त बैठक में चेतावनी दी गई यदि 14 फरवरी तक मीडियाकर्मियों पर दर्ज रिपोर्ट वापस नहीं होती तो सहारनपुर और देवबंद में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बुधवार को एक फार्म हाउस पर हुई बैठक में उपजा के जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि मीडियाकर्मियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंघल ने कहा कि इस मामले में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया था। जिसमें तीन दिन का समय दिया गया था। यदि प्रशासन एफआईआर से पत्रकारों के नाम नहीं हटाता तो शनिवार को कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उपजा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश गुप्ता, अनिल भारद्वाज, अशोक पुंडीर, शिवमणि रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/