विकास कार्यो पर दिया ज़ोर
संगीत सोम ने अपने संबोधन में कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने अपने कार्यकाल में सरधना विधानसभा क्षेत्र को सबसे अधिक विकास कार्य देने का प्रयास किया। देश की दूसरे राज्य खेल विश्वविद्यालय को क्षेत्र के गांव सलावा में बनाए जाने का कार्य किया। जिससे क्षेत्र के लोगों और प्रतिभाओं को एक नया आयाम मिल सके। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने हमेशा प्राथमिकता से काम किया। जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाना और समाधान कराना उनकी राजनीति का उद्देश्य रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुटता बनाए रखने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
जनता के बीच रहकर उनकी आवाज़ उठाना है राजनीति: सोम
संगीत सोम ने सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने और युवाओं को शिक्षा, रोजगार तथा तरक्की के अवसरों से जोड़ने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी आवाज उठाने और क्षेत्र की सेवा करने का जरिया है। समाज का विश्वास और समर्थन उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। कार्यक्रम में हसरत प्रधान, इमरान प्रधान, आतिफ सोम, जाकिर, अब्दुल्ला, इरफान, मुरसलीन, बिजेंद्र शर्मा, सुशील सोम, राजकमल शर्मा, शमशाद और कुंवर मोहम्मद सहित ग्रामीण मौजूद रहे।