फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में टंकी पर चढ़ा मुस्लिम शख्स बोला- 'हमारा नेता कैसा हो, नरेंद्र मोदी जैसा हो'

Wed, 27 Feb 2019 04:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जियाउल हक
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में बुधवार को एक शख्स सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जल निगम की टंकी पर चढ़ गया। हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर टंकी पर चढ़े शख्स ने लाउड स्पीकर से एलान किया कि उसकी बात नहीं मानी गई तो वह आत्मदाह कर लेगा। लोगों ने शख्स को टंकी से उतारकर पुलिस को सौंपा: -

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टंकी पर चढ़ने वाला शख्स लिसाड़ी गेट के खुशहाल नगर निवासी जियाउल हक है। वह पेट्रोल की दो बोतलें और लाउडस्पीकर लेकर दोपहर 12 बजे जल निगम की टंकी पर चढ़ गया।

उसका कहना है कि देश में गायों की हत्या हो रही है। रात को सपने में गाय आकर उसे टक्कर मारती हैं। यदि उन्हें नहीं बचाया गया तो वह अपनी जान दे देगा। इसी वजह से परेशान होकर वह टंकी पर चढ़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।

उसने प्रशासन से मांग की किसी भी तरह से गौ हत्या पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा शख्स ने मेरठ में हाई कोर्ट बेंच बनाने की मांग भी रखी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने फोर्स के साथ टंकी की घेराबंदी कर दी।

युवक ने धमकी दी कि अगर किसी ने ऊपर आने की कोशिश की तो वह खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। जियाउल हक का कहना है कि गौवंश की हत्या करने वालों का एनकाउंटर कर देना चाहिए।

हमारा नेता कैसा हो, नरेंद्र मोदी जैसा हो

जियाउल हक ने लाउडस्पीकर से अपनी मांग रखी। साथ ही नारा लगाया कि 'हमारा नेता कैसा हो नरेंद्र मोदी जैसा हो।' जियाउल हक ने कहा कि देश में पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक का दौर शुरू हुआ है। यह नरेंद्र मोदी के अलावा कोई और नेता नहीं कर सकता है।

जियाउल हक टंकी से न कूद जाए, इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने टंकी के चारों तरफ जाल लगा दिया। यह देख कर जियाउल हक ने पेट्रोल छिड़कना शुरू कर दिया और जाल हटाने की मांग की। पुलिस ने आनन-फानन में जाल हटा दिया।
विज्ञापन

जियाउल हक ने पेट्रोल छिड़ककर टंकी की सीढ़ियों पर आग भी लगा दी। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को इस शख्स को मनाने में पसीने छूट गए। तीन घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने जियाउल हक को टंकी से उतारा। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें