फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई से नाराज मुस्लिम परिवार ने किया धर्म परिवर्तन, कहा- मुस्लिमों को नहीं मिलता न्याय

Wed, 03 Oct 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत में बेटे की मौत के मामले में इंसाफ न मिलने से खफा मुस्लिम परिवार के 13 सदस्यों ने हिंदू धर्म अपना लिया। लेकिन इसके पीछे सिर्फ यही वजह नहीं थी बल्कि यह परिवार न सिर्फ मुस्लिम समाज का सहयोग न मिलने से नाराज था बल्कि एक और बड़ी नाराजगी थी जिसके कारण धर्म परिवर्तन को मजबूर हो गया यह परिवार:-

 
विज्ञापन

 

बदरखा गांव के प्राचीन शिव मंदिर में यज्ञ के बाद मुस्लिम परिवार के तेरह सदस्यों का हिंदू नामकरण किया गया। धर्म परिवर्तन के बाद हिंदू समाज के लोगों ने उन्हें इंसाफ की लड़ाई में पूर्ण सहयोग देने की भरोसा दिया। धर्म परिवर्तन करने से पहले एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने गांव में पहुंचकर परिवार के लोगों को समझाने की कोशिश की,लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने कहा कि उनकी पुलिस और मुस्लिम समाज से नाराजगी है इसलिए धर्म परिवर्तन कर लिया। 

तिलक लगाया और जय श्री राम के लगाए नारे
मंदिर में सुबह यज्ञ किया। यज्ञ में पहुंचकर मुस्लिम से हिंदू बने परिवार ने आहुति दी। यज्ञ पंडित राजीव ने कराया। मंदिर के पुजारी विनोद पंडित ने परिवार के सदस्यों को तिलक लगाया और हाथ में कलावा बांधा। इस दौरान मुस्लिम परिवार ने स्वेच्छा से अपना धर्म बदलने का ऐलान किया। मंदिर परिसर में जय श्रीराम, भारत माता की जय के नारे लगाए। परिवार के लोगों ने गायत्री मंत्र बोलकर यज्ञ में आहुति दी। इस दौरान परिवार के 13 सदस्यों का नामकरण कर उन्हें हिंदू नाम दिया गया।
विज्ञापन

आखिर क्यों पुलिस से नाराज है यह परिवार

अख्तर अली से धर्म सिंह बने परिवार के मुखिया ने बताया कि निवाड़ा गांव में 22 जुलाई को उसके बेटे गुल हसन का शव उसकी ही दुकान में मिला। आरोप लगाया कि उसकी हत्या कर फांसी पर शव लटकाया । उसकी हत्या निवाड़ा गांव के एक सफेदपोश नेता ने कराई है। उन्होंने बागपत कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उनकी तहरीर फाड़ दी और अपने तरीके से तहरीर लिखवा कर उसका अंगूठा लगवाया। पुलिस ने हत्या को आत्महत्या में दर्शा दिया। पुलिस ने आज तक भी कोई कार्रवाई नहीं की।

@ANINewsUP

Dharam Singh, member of the family says, "My name was Akhtar Ali, I have changed my religion because the police did not investigate our case in a fair manner, even the Muslim community did not stand in our support. In Modi's India, Muslims not treated fairly. I demand justice." pic.twitter.com/MYN4VzzYYI


उन्होंने कहा कि मेरा नाम अख्तर अली था मैनें अपना धर्म बदल लिया है क्योंकि पुलिस ने हमारे केस में कोई उचित कार्रवाई नहीं की। मुस्लिम समाज के लोगों ने इस लड़ाई में उनका साथ नहीं दिया। इसलिए उन्होंने हिंदू धर्म अपनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि मोदी के भारत में मुस्लिमों को सही न्याय नहीं मिलता। मैं इंसाफ की मांग करता हूं। 

धर्म परिवर्तन करने से पूर्व एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मुस्लिम परिवार से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है, जो सही होगा कार्रवाई होगी। उन्होंने धर्म परिवर्तन करने पर परिवार को पुन: विचार करने को कहा, लेकिन परिवार के सदस्य नहीं माने। उन्होंने कहा कि अब तो धर्म बदलने का निर्णय ले लिया है। इस मौके पर युवा हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष शौकेंद्र खोखर, मनोज शर्मा, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, डीपी ओझा, प्रधान राज कुमार, देवेंद्र, शेखर, सूरज आदि रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें