फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल पत्नी का कबूलनामा: मैंने तालिब के पैर पकड़े, दोस्त ने हाथ, प्रेमी अमन ने दबाया गला; मैं बहकावे में आ गई

Tue, 06 Oct 2026 02:12 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: जाकिर कॉलोनी में तालिब की मौत हो गई। पत्नी इलमा ने कहा कि हार्टअटैक से जान गई। परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो इलमा ने सच उगल दिया। उसने बताया कि तालिब ने उसे पीटा था। उसने अपने प्रेमी अमन को फोन किया। अमन अपने दोस्त के साथ घर आया और उसके बाद तीनों ने मिलकर तालिब की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
अपना जुर्म कबूल करती इलमा और पति तालिब के साथ उसका फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालिब हत्याकांड: लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर हत्या कर दी। इसके बाद इलमा से हार्ट अटैक से मौत की जानकारी परिजनों को दे दी। परिजनों ने मुजफ्फरनगर ले जाकर शव दफना दिया। परिजनों ने शव दफनाने के दौरान तालिब की गर्दन आदि पर चोट के निशान देखे। परिजनों ने इलमा पर दबाव बनाकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। इस कबूलनामे की वीडियो भी सोमवार को परिजनों ने पुलिस को सौंपा। वीडियो में इलमा कह रही है कि मैंने अपने पति तालिब के पैर पकड़े, अमन ने दुपट्टे से गला दबाया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


जाकिर कॉलोनी फतेहउल्लापुर रोड निवासी अकरम अली ने बताया कि उसका चचेरा भाई तालिब राजमिस्त्री था। उसकी शादी चार साल पहले अंजुम पैलेस के पास रहने वाले मोमिन की बेटी इलमा से हुई थी। उसकी तीन साल की एक बेटी है। 28 सितंबर की रात लगभग 8 बजे पड़ोस में रहने वाले इनाम ने उनके घर आकर सूचना दी कि तालिब की मौत हो गई है। अकरम जानकारी पाकर तालिब के घर पहुंचा तो देखा कि इलमा ने शव को पूरी तरह से ढक रखा था। अगले दिन सुबह उनके मुजफ्फरनगर स्थित पैतृक गांव रसूलपुर दभेड़ी ले जाया गया। यहां शव को दफना दिया।
 

अगले दिन रिश्तेदारों के मेरठ वापस आने पर इनाम ने बताया कि उसने इलमा को फतेहउल्लापुर रोड (60 फुटा) स्थित सिग्नेचर स्टाइल ब्यूटी स्टूडियो के मालिक अमन के साथ कई बार आपत्तिजनक स्थिति में पार्क व अन्य जगहों पर घूमते देखा था। इस बात की शिकायत उसने तालिब से की थी। एक अक्तूबर 2026 को जब रिश्तेदारों ने इलमा से तालिब का मोबाइल मांगा, तो उसने फोन छिपाए रखा। 2 अक्तूबर को सुबह 10 बजे जब अकरम, दिलदार और शारिक ने घर जाकर दोबारा तलाशी ली तो तालिब का फोन कपड़ों में छिपा मिला। मोबाइल की कॉल डिटेल और अमन व इलमा के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग चेक करने पर उनके संबंधों की पुष्टि हो गई।
 

बोली- पीट रहा था तालिब, मैंने अमन को बुला लिया
परिजनों ने शक होने पर इलमा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि तालिब उसे अकसर पीटता था। 28 सितंबर को तालिब ने काम से वापस लौटने के बाद उसे पीटा। उसका सिर दीवार पर मारा। इससे क्षुब्ध होकर उसने अमन को फोन कर बुला लिया। अमन अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा। तीनों ने मिलकर तालिब को पीटा और जमीन पर गिरा दिया। इलमा, तालिब के दोनों पैर पकड़कर बैठ गई। दोस्त ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और अमन ने इलमा के दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। अमन ने इलमा से कहा कि तुम्हारी इद्दत के बाद तुमसे शादी कर लूंगा। परिजनों ने इलमा के बयान का वीडियो पुलिस को सौंपा है। 
 
विज्ञापन

कब्र से शव निकलवाकर कराया जाएगा पोस्टमार्टम
इस मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। इसके बाद इलमा का वीडियो मिला है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तालिब के शव को मंगलवार को कब्रिस्तान से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन से अनुमति ले ली गई है।
- संग्राम सिंह, सीओ कोतवाली

ये भी देखें...
मेरठ: ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर, व्यापारी नेता के बेटे की मौत, दोस्त समेत दो घायल; एक की हालत नाजुक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें