जानकारी के अनुसार जाहिद अपने छोटे भाई शकिब के साथ दिल्ली के जहांगीरपुरी स्थित पत्ते वाली गली में किराए के मकान में रहते थे। रविवार को शाकिब अपने नियमित समय पर निजी प्रिंटिंग प्रेस में काम करने के लिए चला गया।
जब वह देर शाम अपने कमरे मे पहुंचा तो उसके कमरे के बाहर पुलिस और आसपास के लोगो की भीड़ जमा थी। जब उसने भीड़ लगी होने का कारण पूछा तो लोगो ने उसके भाई जाहिद की चाकू गोदकर हत्या करने की जानकारी दी, जिस पर वह दौड़कर अपने भाई के शव के पास पहुंचा।
अपने भाई का लहूलुहान हालत में शव देखकर चीख-चीख कर रोने लगा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई शाकिर ने बताया कि उसके भाई का शव पोस्टमार्टम के बाद अपने गांव लडपुरा लाया जाएगा।
युवती को लेकर हुई हत्या
मृतक के भाई शाकिब ने बताया कि उसके भाई की हत्या के बाद दिल्ली पुलिस ने एक युवती की हिरासत मे लिया है। वहीं भाई की हत्या के दौरान पड़ोसी युवक भी चाकू लगने से घायल हुआ था जिसे बेहोशी की हालत मे उपचार के लिए नर्सिंग होम मे भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के भाई ने आशंका जताई है कि प्रेमी संग मिलकर उसके भाई की हत्या कराई है।
मृतक की मोत पर परिवार में मचा कोहराम
जाहिद की चाकू गोदकर हत्या की जानकारी मिलते ही उसकी मां मुन्नी, पत्नी अफशा, और भाई शाबिर, शाकिर, और शाकिब का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।