फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंकी लाश, सिर था धड़ से अलग

Tue, 06 Mar 2018 11:34 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
सपा नेता को जानकारी देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में गांव सिलावर के पास रेलवे ट्रैक पर बोरी में युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों की तरफ से दो लोगों के खिलाफ लेनदेन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


रविवार रात थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव सिलावर के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना रेलवे विभाग द्वारा पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा पुलिसकर्मियों को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। वहां युवक का धड़ बोरी में मिला तथा पैर बंधे हुए थे, जबकि सिर अलग पड़ा हुआ था। उसकी जेब से मिली पर्ची पर लिखे फोन नंबर के जरिये पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। शव की शिनाख्त थानाभवन क्षेत्र के गांव रसीदगढ़ निवासी पंकज पुत्र सहेंद्र के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि पंकज को रविवार सुबह थानाभवन निवासी सचिन ने कॉल करके बुलाया था।

आरोप है कि सचिन और थानाभवन निवासी जूते व्यापारी महफूज ने पंकज हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर हादसे का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, थानाध्यक्ष आदर्श मंडी राजकुमार शर्मा ने बताया कि सचिन और महफूज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: कांग्रेस नेत्री मुन्नी बेगम को गोलियों से भून डाला, पुलिस महकमे में हड़कंप

विज्ञापन

महफूज के शोरूम पर नौकरी करता था पंकज 

जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने पुलिस को बताया कि महफूज का थानाभवन में जूते का शोरूम है। पंकज उसकी दुकान पर नौकरी करता था। पंकज पर महफूज के कुछ रुपये उधार थे, जिन्हें लौटाने के लिए पंकज ने दो मार्च का वादा किया था। उधर, परिजनों का कहना है कि रुपयों की मांग को लेकर पंकज को पिछले कई दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था। 23 और 25 फरवरी को हरड़ तथा थानाभवन में आरोपियों ने पंकज के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद से वह घबराने लगा था। 

पोस्टमार्टम से पता चलेगा मृत्यु का कारण
पंकज का धड़ रेलवे ट्रैक पर बोरी में मिला, जबकि सिर अलग पड़ा था। युवक की हत्या कर शव को बोरी में बंद करके ट्रैक पर रखा गया या फिर उसको बेहोश करके बोरी में डाल दिया। ऐसे कई सवाल पुलिस के सामने हैं। जिनका जवाब तलाशने के लिए पुलिस जांच में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगा। 

सपा और बसपाइयों ने की कार्रवाई की मांग 
पंकज की हत्या के मामले की सूचना मिलने पर सपा नेता एवं उत्तर प्रदेश योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार तथा प्रदीप चौधरी के अलावा बसपा जिलाध्यक्ष सुनील जाटव के अलावा अरविंद गौतम, श्रीपाल गोयल आदि भी आदर्श मंडी थाने पहुंचे। उन्होंने युवक की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें