सरधना विधायक अतुल प्रधान और ठाकुर संगीत सोम।
- फोटो : अमर उजाला
सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम शुक्रवार को कपसाड़ गांव पहुंचे और सुनीता व रूबी के परिजनों से मुलाकात की। पूर्व विधायक ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। जिन गुंडों ने गुंडई की है, वे जल्द सलाखों के पीछे होंगे। राजनीतिक दलों के नेता इस मामले को जाति का झगड़ा न बनाएं। पूर्व विधायक ने कहा कि पुलिस ने जो समय दिया है, यदि उसके बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बुलडोजर की कार्रवाई भी होगी।