फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला का रखरखाव करने वाले की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक चेहरे एवं गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द(मेरठ)। गांव जखेड़ा के जंगल में स्थित गोपाल गोशाला का रखरखाव करने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति की बृहस्पतिवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसका शव शुक्रवार सुबह मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की रिपोर्ट अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव जखेड़ा स्थित गोपाल गोशाला में गांव भगवतीपुर कानपुर देहात निवासी जगदीश काम करता था। वह पत्नी उषा एवं पांच साल की बेटी साक्षी के साथ गोशाला में पहली मंजिल पर बने कमरे में रहता था। जगदीश की पत्नी ऊषा के अनुुसार वह बृहस्पतिवार देर शाम गोशाला में काम करने के बाद कमरे में आया। इसके कुछ देर बाद ही कहीं चला गया। वह रात में पति का इंतजार करते-करते सो गई। उसे सुबह में पति जगदीश का शव निचली सीढ़ी के समीप पड़ा मिला। उसके चेहरे पर कई जगह चोट लगी थी तथा खून बह रहा था। उसने मोबाइल से इसकी जानकारी गोशाला मालिक मेरठ निवासी अमित को दी। इस पर अमित मौके पर पहुंचा। उससे जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की तहरीर गोशाला मालिक अमित ने जानी थाने में दी है। वहीं, जानी थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह के अनुसार जगदीश के चेहरे एवं गर्दन पर धारदार हथियार के निशान हैं। हत्या गोशाला में ही गई है। घटनास्थल पर ऐसे सबूत मिले हैं। जगदीश एक साल पहले गोशाला में काम करने आया था। उसकी दुश्मनी किससे थी इसकी जांच की जा रही है। प्रेम-प्रसंग के पहलू पर भी जांच की जा रही है। पुलिस ने उसकी पत्नी ऊषा से भी पूछताछ की। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें