फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट से कुचलकर हत्या : आरोपी बोला-साधु नहीं दरिंदा था, इसलिए मार दिया, हकीकत जानकर पुलिस भी हैरान

Wed, 30 Jun 2021 07:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है। एसपी देहात मामले की जांच कर रहे है। बुधवार को पूरी घटना का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में साधु की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 19 साल के युवक ने साधू की हत्या करने का दावा किया और कहा कि वह साधू की दरिंदगी से परेशान हो गया था। यह बात सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। आरोपी युवक से पुलिस देर रात तक पूछताछ करने में लगी रही। पुलिस का कहना है कि बुधवार को साधु की हत्या के आरोपियों को बुधवार मीडिया के सामने पेश करेंगे। 

विज्ञापन


मुंडाली पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक एक युवक के साथ साधु दरिंदगी करता था। इससे परेशान होकर ही उसने दोस्त के साथ हत्या की साजिश रची। साधु शराब पीने का आदी था, यह बात आरोपी जानते थे।

आरोपियों ने पहले साधु को शराब पिलाई और फिर उसकी ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। दोनों युवकों ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगने का प्रयास भी किया था, लेकिन वहां पर कोई पहुंच गया। इसके चलते वह खंडहर पड़े मकान मेें साधु का शव छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है। एसपी देहात मामले की जांच कर रहे है। बुधवार को पूरी घटना का खुलासा करेंगे। अभी आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें