फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर: राजनीति में बड़ा नाम कमाना चाहता था बसपा छात्रनेता, इन चीजों का था शौकीन, देखें तस्वीरें

Sat, 15 Sep 2018 10:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बसपा छात्रनेता की हत्या का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। गुड्डू चौधरी राजनीति में बड़ा नाम कमाना चाहता था। यही नहीं बल्कि उसके शौक बहुत महंगे थे। वह हमेशा लग्जरी कार से ही चलता था। आगे देखिए कुछ खास तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 7
बसपा नेता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मेरठ में सरेशाम पुलिस के सामने बसपा के एक छात्र नेता की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान चेकिंग कर रही पुलिस बदमाशों को पकड़ने के बजाय जान बचाकर भाग निकली।
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यह दुस्साहसिक वारदात गंगानगर के भीड़भाड़ वाले इलाके कसेरू बक्सर टेंपो स्टैंड पर गुरुवार शाम करीब सात बजे हुई।

4 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गंगानगर थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव का निवासी बसपा का युवा छात्र नेता गुड्डू चौधरी उर्फ अजय (24) पुत्र तेजपाल हत्या के मामले में जेल जा चुका है। वह 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। शाम को जब वह गंगानगर से घर लौट रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने मवाना रोड स्थित टेंपो स्टैंड पर घेरकर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। वह जान बचाकर अम्हैड़ा गांव की तरफ भागा तो बदमाशों ने उसका पीछा किया और चार गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यह घटना वहां मौजूद तमाम लोगों के सामने हुई। वहीं पुलिस भी चेकिंग अभियान चला रही थी, लेकिन पुलिस कुछ करने के बजाय मौके से भाग गई। बदमाश हवाई फायरिंग करते बाइकों से फरार हो गए।
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी के बाद जब तक गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंचती स्थानीय लोग उसे निजी अस्पताल ले जा चुके थे। इसके बाद सीओ सिविल लाइन श्रीराम अर्ज व इंस्पेक्टर गंगानगर राकेश कुमार अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि गुड्डू पर भी हत्या का केस था। वह बसपा नेता योगेश वर्मा का करीबी बताया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें