फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा नहीं हत्या: दोस्ती में दिया दगा, पहले 48 लाख का बीमा कराया, फिर राशन डीलर को दी खौफनाक मौत

Wed, 19 Jul 2023 12:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ से सटे सरधना में हुई राशन डीलर की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। राशन डीलर की मौत कोई हादसा नही बल्कि हत्या की गई थी। आरोपी कोई और नहीं बल्कि राशन डीलर विपिन का दोस्त ही निकला। आगे विस्तार से पूरी वारदात का सच।
विज्ञापन
जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे सरधना के पोहल्ली गांव निवासी सोनू (30) की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई थी। गांव के ही रहने वाले उसके दोस्त राशन डीलर विपिन ने हत्या की थी। आरोपी ने पहले सोनू का 48 लाख रुपये का बीमा कराया। इसमें खुद को नॉमिनी बनवाया। इसके बाद बीमा राशि हड़पने की नीयत से हत्या की योजना बनाई। आरोपी ने सोनू को शराब पिलाकर अज्ञात वाहन के सामने धक्का दे दिया था। थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है।

विज्ञापन

 

यह था मामला...
कंकरखेड़ा में 30 जून को अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। उसकी पहचान पोहल्ली गांव निवासी सोनू के रूप में हुई थी। दो जुलाई को उसके पिता रामपाल ने थाने में मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि सोनू गांव में राशन डीलर विपिन की दुकान पर काम करता था। उसका टेंट का भी काम है। शक जताया था कि विपिन ने पहले सोनू को शराब पिलाई और फिर उसकी हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।
 


पांच माह पहले बना लिया था हत्या का प्लान
मंगलवार सुबह पुलिस ने आरोपी को सरधना रोड से गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने करीब पांच माह पहले ही सोनू की हत्या का प्लान बनाया था। प्लान के तहत पहले आरोपी का बीमा कराया। इसमें खुद को नॉमिनी बनवाया गया। यहां तक कि सोनू के खाते में भी आरोपी ने अपना नंबर लिखवा दिया था। आरोपी ने बताया कि उसे लग रहा था कि सड़क हादसे में मौत दिखाई जाएगी तो बीमा राशि जल्द ही उसे मिल जाएगी। उसने शराब पिलाने के बाद सोनू को वाहन के आगे धक्का दे दिया था।
 

ग्रामीणों को भी दबंगई दिखाता था आरोपी
आरोपी डीलर के खिलाफ कई बार गड़बड़ी की शिकायत भी हो चुकी थी। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि वह दबंगई दिखाकर राशन वितरण में भी मनमानी कर रहा था।
 
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर मामले की जांच की गई। इसमें हत्या की बात सामने आई। आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को भी बरामद किया गया है।- अजय कुमार, थाना प्रभारी कंकरखेड़ा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें