यह था मामला...
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद नरेंद्र उपाध्याय कोतवाली थाना क्षेत्र के पूर्वा अहिरान में रहते हैं। सोमवार देर रात वह स्कूटी पर घर के बाहर खड़े थे। तभी फैंटम पर तैनात दो सिपाही उनके घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता की स्कूटी से कोई अपराध हुआ है, जिसे थाने लेकर जाना होगा।
भाजपा नेता ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मी बदसलूकी पर उतर गए। उस समय मामला शांत हो गया था। रात के समय भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया था। साथ ही पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी थी।
बेवजह तंग कर रही पुलिस : लक्ष्मीकांत वाजपेयी
इस मामले के बाद राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस बेवजह भाजपा नेताओं को तंग कर रही है। उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। अब तक ऐसे सात केस आ चुके हैं, जिनके बारे में मुख्यमंत्री को भी अवगत करा दिया गया है।
फैंटम पर तैनात दोनों पुलिसकर्मी शाहपीर चौकी के थे, लेकिन वह बुढाना गेट चौकी क्षेत्र में क्या लेने गए थे। किसी के इशारे पर उन्होंने भाजपा नेता की छवि खराब की है। पुलिस को चेताया गया कि पुलिसकर्मियों को हटाकर जांच शुरू की जाएगी, अन्यथा 22-23 तारीख में यहीं पर तंबू गाड़ दिया जाएगा।
सूचना के आधार पर पुलिसकर्मी वहां पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी करने का आरोप है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। - अमित कुमार राय, सीओ कोतवाली