मेरठ में जानी थानाक्षेत्र में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि मंगलवार देर रात शख्स को घर से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेरठ में जानी थानाक्षेत्र में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि मंगलवार देर रात शख्स को घर से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार क्षेत्र निवासी इंसाफ (40) मंगलवार रात दस बजे घर से थोडी देर में आने के लिए कह कर गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव बहरामपुर खास निवासी इंसाफ उर्फ बोना पुत्र सोमिन के मोबाइल फोन पर मंगलवार रात दस बजे एक कॉल आई थी। परिजनों के अनुसार इसके बाद वह थोड़ी देर में आने की बात कह कर घर से चला गया।
देर रात तक भी इंसाफ के वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। तलाश के दौरान बुधवार सुबह गांव से बहार एक खेत में स्थित पेड़ के नीचे परिजनों को इंसाफ का शव मिला। उसके सीने में गोली लगने का घाव था, जिससे बहुत अधिक खून बहने से उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को जानी थाने लेकर आ गई। शव का पंचनामा भर कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सरधना आरपी साही भी घटना की जांच के लिए मौके पर पहुंचे। परिजनों ने सीओ को बताया कि उनकी किसी से गांव में कोई दुश्मनी नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।