फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: अस्पताल में जिंदगी से जंग हारा LLB का छात्र, आरोपियों ने बरसाईं थी ताबड़तोड़ गोलियां, लगेगा गैंगस्टर

Mon, 20 Jun 2022 01:11 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में एक निजी विवि में एलएलबी के छात्र सचिन यादव को गोली मारने के मामले में पुलिस अब भाजपा नेता के भतीजे कादिर अली की हिस्ट्रीशीट खोलेगी। इन पर गैंगस्टर में कार्रवाई होगी। इस मामले में पुलिस ने 32 युवक नामजद किए हैं। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े सचिन के परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर में एक निजी विवि के एलएलबी के छात्र पर दर्जनों छात्रों ने हमला कर दिया था। हमले में घायल छात्र सचिन यादव ने अस्पताल में उपचार के दौरान आज सुबह दम तोड़ दिया। आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। पुलिस के अनुसार छात्र को गोली मारने के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है। मुख्य आरोपी और भाजपा नेता के भतीजे कादिर की गिरफ्तारी के लिए भी टीम लगी हुई हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसान गंगानगर के एक विवि के छात्र सचिन यादव के सिर में गोली मार दी गई थी। सचिन का पिछले तीन दिन से उपचार चल रहा था। आज सुबह उसने अस्पताल में आखिरी सांस ली।

भाजपा नेता के भतीजे समेत 25 की तलाश जारी
हमले में भाजपा नेता के भतीजे कादिर समेत 25 आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। इस मामले में 32 आरोपियों को नामजद कराया गया था। छह आरोपी जेल में हैं और एक को बाल संप्रेक्षण गृह में भेजा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Agnipath Protest: भारत बंद के आह्वान पर आज मेरठ में रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट, तीन पैसेंजर ट्रेन रद्द
 

गुरुवार को दर्जनों छात्रों ने घेराबंदी कर मारी थी गोली
गंगानगर स्थित निजी विश्वविद्यालय में शिक्षिका से बदसलूकी करने के मामले में सचिन यादव पर गुरुवार को जूनियर छात्रों ने हमला कर दिया था। जतिन त्यागी और कादिर अली सहित तीन दर्जन छात्रों ने मिलकर सचिन की घेराबंदी की थी और फिर उसके सिर से सटाकर गोली मारी थी। वह तीन दिन से जिंदगी के लिए जूझ रहा था, आज चौथे दिन उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। भावनपुर पुलिस ने इस मामले में 32 युवकों को नामजद आरोपी बनाया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने मुख्य आरोपी जतिन त्यागी निवासी तगा सराय हापुड़ सहित सात आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से एक पिस्टल, एक तमंचा, चार बाइक और एक सफारी गाड़ी को बरामद किया गया है। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ गैगस्टर की कार्रवाई करेगी। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि छात्र पर हमला करने वाले फरार आरोपियों की तलाश जारी है। दबिश दी जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें