फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Meerut: भावनपुर में युवती की हत्या, आम के बाग में गड्ढा खोदकर दबाई लाश, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Fri, 11 Apr 2025 12:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के दतावली में गेसुपुर गांव स्थित आम के बाग में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के शव को गड्ढे से निकालकर कुत्ते नोच रहे थे। बाग की रखवाली कर रहे व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर में युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भावनपुर क्षेत्र के गेसुपुर दतावली स्थित एक आम के बाग में युवती का शव दबा होने की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गेसुपुर दतावली स्थित नीरज पुत्र राजेंद्र शर्मा का आम का बाग है। बाग की देखरेख के लिए गेसुपुर निवासी मनोज रहता है। आज सुबह जैसे ही वह बाग में पहुंचा तो देखा कि कुत्ते किसी युवती के शव को नोच रहे थे। बाग के रखवाली ने आसपास के लोगों को बताया और पुलिस को सूचना दी। 

यह भी पढ़ें: होटल में कसीनो पर छापा: अटैची में पैसे लेकर होटल पर बैठता था फाइनेंसर, दस हजार के लेता था 15 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

माैके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं जानकारी मिलने पर पहुंचे सीओ देहात शिव प्रताप ने मामले की जानकारी करते हुए कार्रवाई शुरु कर दी। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवती की हत्या कर शव यहां लाकर दबाए जाने का अनुमान है। युवती की उम्र 35 वर्ष के लगभग है। शव जमीन में गड्ढा खोदकर दबाया गया था, जिसे निकालकर कुत्ते नोच रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें