मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गेसुपुर दतावली स्थित नीरज पुत्र राजेंद्र शर्मा के आम के बाग मे लगभग 35 वर्षीय महिला शव जमीन मे दबा मिला। जिसे जंगली कुत्तो नोच रहे थे। सूचना बाग की रखवाली कर रहे मनोज गेसुपुर निवासी ने बाग मालिक को दी। वहीं जानकारी मिलने पर पहुंचे सीओ देहात शिव प्रताप ने मामले की जानकारी करते हुए कार्रवाई शुरु कर दी। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है।