पुलिस के मुताबिक विक्की पूजा-पाठ का काम भी करता है। उनकी बड़ी बेटी यशोदा की पांच माह पहले ससुराल में हत्या कर दी गई थी। इसका केस चल रहा है। दूसरी बेटी दीपाली की शादी दिल्ली के विनोद नगर में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि मृतक की किस-किस से बातचीत होती थी, उनसे भी पूछताछ की जाएगी। एसएसपी ने सर्विलांस टीम को भी लगया है।
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
विक्की की शादी करने की चल रही थी तैयारी
पिता ने बताया कि विक्की की शादी करने के लिए रिश्ते देख रहे थे। कई जगह से रिश्ते आए, लेकिन विक्की को पसंद नहीं आने के कारण कहीं बात नहीं बनी। अब शादी होने से पहले ही उसकी हत्या हो गई है। दस जनवरी को विक्की का जन्मदिन था। इसे याद करके भी पिता बिलखते रहे।
विक्की की हत्या के मामले की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। सीडीआर निकालने के लिए सर्विलांस को भेजा गया है। जल्द हत्या का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। सिर में गोली मारी या फिर धारदार हथियार से वार किया, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा। - पीयूष सिंह, एसपी सिटी
रसोई में रखे चाट कुलचे
- फोटो : Amar Ujala
हत्या से पहले पिता को खिलाए थे चाट-कुलचे
रिंकू शर्मा की पत्नी वैष्णवी के मायके में शादी समारोह है। इसके चलते वैष्णवी अपने मायके इटावा में गई हुई है। भाई रिंकू और पिता सुनील शर्मा को विक्की शर्मा ही खाना बनाकर खिला रहा था। वारदात से पहले दोपहर को विक्की ने पिता को चाट-कुलचे खिलाए थे। इसके बाद पिता अपने काम पर चले गए और विक्की की किसी ने हत्या कर दी।
बहन के ससुराल वालों पर हत्या का शक, दोस्तों से भी होगी पूछताछ
सुनील शर्मा ने एसपी सिटी पीयूष सिंह को बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। वह काॅलोनी में भी बहुत कम लोगों से ही संपर्क में रहते हैं। सुनील ने विक्की की बहन यशोदा के ससुराल वालों पर हत्या का शक जताया है। वहीं, बताया गया है कि मुल्ताननगर के रहने वाले पांच युवकों से विक्की की दोस्ती थी। पुलिस जांच कर रही है कि इन दोस्तों का तो इस घटना से कोई कनेक्शन नहीं है। इसके लिए दोस्तों का पता लगाकर उनसे पूछताछ की जाएगी।