अस्पताल में भर्ती घायल युवक
- फोटो : Amar Ujala
परिजनों के मुताबिक रात करीब 3:00 बजे चारों कर द्वारा वापस लौट रहे थे। कर काकू चल रहा था। तभी एनएच-119 पर सलारपुर गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें रवि और पवन उर्फ पंकज की मौत हो गई। वहीं, काकू और दीपक बुरी तरह घायल हो गए।
सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सूर्या अस्पताल व मेडिकल में भर्ती कराया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने ले आई। जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि घटना के बाद चारों कार में फंस गए।
पुलिस ने राहगीरों की मदद से चारों को किसी तरह बाहर निकल। तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। घटना से दोनों घरों में मातम छाया हुआ है। परिजनों के मुताबिक पवन और पंकज के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी एक बहन व एक भाई है।