फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Meerut: टैक्सी चालक ने ईंट से कूंचकर कर की पत्नी की हत्या, चारपाई पर मिला लहूलुहान शव, आरोपी फरार

Tue, 10 Dec 2024 11:29 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से ईंट से कूंचकर हत्या कर डाली। आरोपी पति वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। तीन बेटियां मां के शव के पास बैठी बिलखती रहीं।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के लखवाया गांव में मंगलवार सुबह दिन निकलते ही टैक्सी चालक राजू ने पत्नी सीमा की ईटों से कूंचकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मौके पर तीन बेटियां बिलखती रहीं। महिला का खून से लथपथ शव फोल्डिंग चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


टैक्सी चलाने का काम करता है आरोपी
शोभापुर चौकी क्षेत्र के लखवाया गांव के बरात घर की दूसरी मंजिल में इलाहाबाद निवासी राजू अपनी पत्नी सीमा व तीन बेटियों के साथ रहता है। आरोपी पति टैक्सी चलाने का काम करता है।
विज्ञापन

देर तक कमरे से बाहर नहीं आई मां तो नानी ने देखा लहूलुहान शव
मंगलवार सुबह जब काफी देर तक महिला कमरे से बाहर नहीं आई तो महिला की मां विमला ने झांककर देखा। जहां फोल्डिंग पर महिला का शव खून से लथपथ फोल्डिंग चारपाई पर पड़ा था।

बेटी के शव को फोल्डिंग पर पड़ा देख मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर दौड़े। अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। वहीं तीनों बेटियां मां के पास बिलख रही थीं।

सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर दौड़ी। मां विमला ने बताया कि उसका दामाद शराब पीने का आदी है और वह उसकी बेटी पर बेवजह शक करता था। इसे लेकर दंपती में अक्सर विवाद होता था।

मृतका के भाई दीपक ने आरोपी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्दी ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें