फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दारा सिंह प्रजापति के अवैध फ्लैट जमींदोज, बोले- संजीव बालियान ने कराई कार्रवाई, वीडियो वायरल

Tue, 10 Dec 2024 01:19 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बसपा के टिकट पर मुजफ्फरनगर में चुनाव लड़े दारा सिंह प्रजापति के किला रोड पर बनाए जा रहे फ्लैट गिराए गए। इस बीच विरोध भी हुआ, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडा के प्रवर्तन दल ने सोमवार को तीन अवैध कॉलोनी ध्वस्त कर दीं। इसी के साथ मुजफ्फरनगर में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े दारा सिंह प्रजापति की ओर से किला रोड पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनाए जा रहे फ्लैट भी जमींदोज कर दिए। इस बीच काफी विरोध भी हुआ, लेकिन भारी फोर्स के चलने विरोधी न टिक सके। सोशल मीडिया पर प्रजापति द्वारा संजीव बालियान पर कार्रवाई के आरोप का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 

मेडा के प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव ने बताया कि दारा सिंह प्रजापति द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्मित किए जा रहे फ्लैटों को ध्वस्त कर दिया गया। बिजली बंबा बाईपास पर इरशाद द्वारा छह हजार वर्ग गज भूमि में अवैध रूप से सोहेल गार्डन कॉलोनी विकसित की जा रही थी। सोमवार को टीम ने कॉलोनी के अंदर सड़क, नाली, बाउंड्री वॉल आदि को ध्वस्त कर दिया। 
 

इसके बाद ग्राम फतेहउल्लापुर पर जामिया रेजीडेंसी के पास सादाबाद, हाजी सलीम व हाजी असलम द्वारा दस हजार वर्ग मीटर में अवैध कॉलोनी भी ढहा दी गई। बजौट रोड पर शोएब, गुलफाम, शादाब व भोपाल सिंह द्वारा 10 हजार वर्ग मीटर में भूतल पर बिना अनमुति भूखंड के भाग का सबडिविजन कर अनाधिकृत कॉलोनी में सड़क, बिजली के खंभे, साइट ऑफिस, नींव आदि ध्वस्त कर दिए गए।
 

वीडियो हो रहा वायरल
दूसरी ओर सोशल मीडिया पर मेडा की कार्रवाई को लेकर दारा सिंह प्रजापति का संजीव बालियान पर आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह खुद को कुम्हार का बेटा बताते हुए डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन का एलान कर रहे हैं। भाजपा सरकार में खुद को निशाने पर बताते हुए अफसरों को भी खरी-खोटी सुनाते दिख रहे हैं।


 
विज्ञापन

ये बोले संजीव बालियान
कॉलोनी पर प्रशासन ने कार्यवाही की है। प्रकरण प्रशासन और कॉलोनी काटने वाले लोगों के बीच का है। सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को पारदर्शिता बरतनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति पर आरोप नहीं लगाए जाने चाहिए। - डॉ. संजीव बालियान, पूर्व केंद्रीय मंत्री



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें