अक्षय को चार गोलियां मारीं
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा के अनुसार अक्षय को सिर, गर्दन, सीने और पेट में चार गोलियां मारी गई थीं। घटनास्थल पर एक बाइक, नमकीन के पैकेट, सिगरेट, शराब और कोल्डड्रिंक की बोतल मिली हैं। मरने से पहले अक्षय ने हत्यारों से संघर्ष किया था।
मौके से चार खोखे बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि हत्यारों ने पहले अक्षय को शराब पिलाई और बाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस अक्षय के साथियों की कुंडली खंगाल रही है। पुलिस ने पांच लोगों को संदेह के चलते हिरासत में लिया है।
परिवार में सबसे बड़ा था अक्षय
परिजनों ने बताया कि अक्षय की शादी नहीं हुई थी। परिवार में किसान पिता बृजराज, मां मुकेश देवी और छोटा भाई अंकित है। अक्षय की हत्या के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।