फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Meerut: हस्तिनापुर में युवक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, हड़कंप, पुलिस की लापरवाही आई सामने

Sun, 03 Dec 2023 12:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर में एक युवक की गोली बरसाकर हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
muurder - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव लुकाधड़ी में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव लुकाधड़ी में पिछले दो वर्षों से दो पक्षों के बीच में आपस में विवाद चल रहा था पूर्व में दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की हत्या की गई थी। उसके बाद से दोनों पक्षों में आपस में रंजिश थी। कई बार दोनों पक्षों के अवैध तमंचों के साथ वीडियो भी वायरल किए गए।

पिछले चार दिनों से एक पक्ष लगातार थाना पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा था। इस मामले में पीड़ित पक्ष में शनिवार दिवस में भी पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराकर मदद की गुहार लगाई थी लेकिन थाना पुलिस ने कोई नहीं सुनी पिछले दो दिनों से लगातार थाना पुलिस से संपर्क कर रहे हैं।

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की कोई मदद नहीं की जिसके चलते रविवार को करीब 10:00 बजे गांव के समीप युवक की सरसों के खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अंकित पुत्र कंवरपाल के रूप में की गई है। दोनों पक्षों में आपस में विवाद पिछले लंबे समय से चल रहा है। पिछले चार दिनों से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी, जिसमें पीड़ित पक्ष लगातार थाना पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा था लेकिन थाना पुलिस ने एक नहीं सुनी। इसके चलते रविवार को युवक की हत्या हो गई।

धरने पर बैठ गए परिजन ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
वहीं पीड़ित परिवार के लोगों ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। इस दौरान मौजूद ग्रामीण थाने के मुख्य गेट पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

थाना प्रभारी की लापरवाही से हत्या का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेती तो अंकित की हत्या नहीं होती, क्योंकि पिछले तीन दिनों से लगातार वह हत्या की भनक से थाना पुलिस से मदद की गुहार लग रहे थे।

कहा कि थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, शिकायत करने आए पीड़ित को भी थाने से भगा दिया। पीड़ित परिवार के लोग थाना प्रभारी और दरोगा को सस्पेंड करने की मांग को लेकर आने के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि अंकित की गोली मारकर हत्या थाना प्रभारी की लापरवाही से हुई है। पिछले तीन महीने से लगातार हत्या की भनक पीड़ित परिवार को थी, क्योंकि आरोपियों के द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर अवैध हथियार वायरल किया जा रहे थे। उनके साथ फोटो वायरल मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों में से सिर्फ एक पर कार्रवाई की थी।

रविवार को अंकित की हत्या की गईए जबकि शनिवार को वह थाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए पहुंचा था। इस मामले में पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने थाना प्रभारी और संबंधित हलका इंचार्ज को सस्पेंड करने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है।

मामला राजपूत समाज से जुड़ा होने के कारण चौहान छतरिया कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह मौके पर पहुंचे हैं। राजपूत समाज के सैकड़ो लोग थाने पर थाना प्रभारी और संबंधित दरोगा पर सस्पेंड करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी लगातार ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ग्रामीणो आक्रोशित हो रहे हैं।

पुलिस प्रशासनिक अधिकारी अभी हंगामा के बाद भी थाना प्रभारी पर कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है जिस कारण पीड़ित परिवार के लोग लगातार थाने पर हंगामा करते हुए सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं और पूरी तरह आक्रोशित नजर आ रहे हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें