फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: सरधना के कपसाड़ में युवक की तवे और ईंट से पीटकर हत्या, पड़ोसी के खाली मकान में मिला शव

Thu, 22 Feb 2024 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना के कपसाड़ में युवक की शराब पीने के बाद तवे और ईंट से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
अजय का फाइल फोटो व विलाप करती महिलाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे सरधना में आए दिन हत्या की वारदातें सामने आ रही है। गुरुवार सुबह कपसाड़ में एक युवक का शव खाली मकान में मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कपसाड़ में शराब पीने के बाद युवक की हत्या। अजय पुत्र रामफल(25) को तवे और ईंट से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। युवक का शव पड़ोसी युवक के मकान पर मिला। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

बताया गया कि अजय मोदीपुरम में मजदूरी करता था। काफी दिनों बाद गांव में पहुंचा तो दोस्तों के साथ एक खाली मकान में पार्टी की। इस दौरान शराब पीने के बाद हुए किसी विवाद के बाद अजय की पीट पीटकर हत्या कर दी गई ।

युवक की हत्या से परिनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि युवक परिवार का इकलौता बेटा था। बेटे की हत्या पर मां सत्तो देवी का बुरा हाल। उन्होंने बताया कि शादी के 20 वर्ष बाद अजय का जन्म हुआ था। उनके घर का तो चिराग ही बुझा दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि अजय के साथ रहने वाले युवक फरार है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें