फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से सिर काटकर युवक की हत्या

विज्ञापन
इंचौली थानाक्षेत्र के गांव बहचौला में हत्या के बाद घटनास्थल से जानकारी लेती फोरेंसिक टीम। - फोटो : MEERUT
विज्ञापन
मेरठ/गंगानगर।
विज्ञापन

इंचौली थानाक्षेत्र के बहचौला गांव के जंगल में बुधवार रात एक किसान की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। जानकारी पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच पड़ताल की।
पुलिस के मुताबिक, बहचौला निवासी राजीव उर्फ कालू (40) पुत्र भोपाल चौहान बुधवार रात नौ बजे खेत में सिंचाई करने गया था। ढाई माह पहले हरियाणा की निजी कंपनी में बतौर चालक काम करता था। सुबह तक राजीव खेत से नहीं लौटा तो पिता सुबह करीब 10 बजे खेत पर पहुंचे। ट्यूबवेल से करीब 50 मीटर की दूरी पर खाली खेत में राजीव का शव पड़ा मिला। उसके सिर पर तीन जगह धारदार हथियार से हमले के निशान मिले। सूचना पर सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया, एसओ इंचौली और एसओ गंगानगर मौके पर पहुंचे। सीओ ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। बाद में एसपी देहात अविनाश पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ सदर देहात ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ केस कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था
राजीव पांच भाइयों में से तीसरे नंबर पर था। राजीव को छोड़कर सभी भाइयों की शादी हो चुकी है। छोटे दो भाई संजीव, सुशील व एक बड़ा भाई विनोद बतौर चालक काम करते हैं। सबसे बड़ा भाई प्रमोद पेपर मिल में काम करता है। राजीव शराब पीने का आदी था।
घर से आने पर ही कर दी हत्या
राजीव सिंचाई करने ट्यूबवेल पर आया था, लेकिन प्रारंभिक जांच में ट्यूबवेल बंद मिला। उनकी चाबी भी नहीं मिली। आशंका है कि घर से आने के तुरंत बाद युवक की हत्या कर दी गई। हत्या को लेकर कई चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

हत्या करके शव फेंका तो नहीं?
पुलिस को आशंका है कि घटनास्थल पर हत्या नहीं की गई है। माना जा रहा है कि हत्या करके शव को यहां फेंका गया है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है। हत्या करने वाला कोई करीबी भी हो सकता है, जिसको पहले से जानकारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें