गंगनहर में हुआ मूर्तियों का विसर्जन
जानीखुर्द। एनजीटी के आदेश के बाद भी नवरात्र के बाद दशहरा पर्व पर माता दुर्गा की प्रतिमा गंगनहर और राजवाहों में खूब विसर्जन किया गया। इससे गंगनहर और राजवाहे खूब प्रदूषित हुए। वहीं गंगनहर और राजवाहों पर विसर्जन के बाद पॉलिथीन लोग गंगनहर पर छोड़ आए।
राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के आदेश पर केंद्रीय पर्यावरण नियत्रंण बोर्ड नदी नहरों में मूर्ति विसर्जन के लिए गाइडलाइन जारी की थी। इसके अनुसार सरकार को लोगों को जागरूक करना था जिससे लोग नदी नहरों में मूर्ति विसर्जन न करें। बुधवार को गंगनहर में भोला और जानी सहित राजवाहों में भी मूर्ति विर्सजन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान लोग राजवाहों और गंगनहर के किनारों पर पॉलिथीन छोड़ गए। जानी ग्राम प्रधान हरिओम के अनुसार वह गंगनहर पर पॉलिथीन को इकट्ठा करने के लिए काम करेंगे।