फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case Meerut: तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी इजलाल को हाईकोर्ट से जमानत मिली, कोतवाली में अलर्ट जारी

Wed, 15 Feb 2023 11:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में 23 मई 2008 को कोतवाली के गुदड़ी बाजार में तिहरे हत्याकांड से शहर भर में हड़कंप मच गया था। हत्याकांड के मुख्य आरोपी हाजी इजलाल को मंगलवार हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। वहीं इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
हाजी इजलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में चर्चित तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी हाजी इजलाल  को मंगलवार हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। बताया गया कि हाजी इजलाल के वकील ने कई महीने से कोर्ट में इसकी अर्जी लगाई हुई थी। जिसमें सुनवाई हुई है। इजलाल की जमानत मिलने पर कोतवाली में अलर्ट जारी हो गया है।

विज्ञापन

 
23 मई 2008 में कोतवाली थानाक्षेत्र के गुदडी बाजार में पुनीत गिरी, सुधीर व सुनील ढाका की हत्या हुई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी हाजी इजलाल समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया गया था। बताया था कि एक युवती को लेकर इजलाल ने तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। तीनों युवकों की लाश बागपत के बिनोली गंग नहर में मिली थी। जिसको लेकर मेरठ और बागपत में जनाक्रोश भी हुआ था। तभी से मुख्य आरोपी हाजी इजलाल जो जेल में बंद था।

यह भी पढ़ें: Meerut: याकूब कुरैशी के बेटे इमरान को गैंगस्टर में भी जमानत मिली

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार की ओर से लगातार आरोपी को सजा दिलाने के लिए गवाही कराई जा रही थी। हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार 12 साल से अधिक जेल में बंद बंदियों को जमानत देने की बात कही गई थी। इसी आधार पर मुख्य आरोपी इजलाल के अधिवक्ता ने दो महीने पहले जमानत की अर्जी हाईकोर्ट में लगाई थी। मंगलवार को हाईकोर्ट ने इजलाल को जमानत दी है।

जमानत मिलने की जानकारी लगने पर इजलाल के परिवार ने कोतवाली में इसकी सूचना दे दी। मृतक सुनील ढाका के भाई अनिल ढाका का कहना है कि 2008 से वह लगातार इजलाल और उसके परिवार को सजा दिलाने के लिए कोर्ट में लड़ रहे हैं। वह कोर्ट में अपील करेंगे। 

कोतवाली में सतर्क हुई पुलिस
इजलाल की जमानत होने की जानकारी लगने पर कोतवाली क्षेत्र में माहौल गर्मा गया हैं। जिसको देखते हुए कोतवाली क्षेत्र में पुलिस सतर्क हो गई है। इजलाल के आने के बाद वहां पर कोई विवाद न हो जाए। इसको लेकर पुलिस अलर्ट है। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि हाई कोर्ट से जमानत इजलाल को मिल गई। अब वह जेल से बाहर आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें