फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोम्मन फरीदपुर में बिजे की हुई संदिग्ध मौंत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजे सिंह की मौत मामले में दो पर हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

सरधना। मोम्मन फरीदपुर में सात दिन पूर्व हुई 45 वर्षीय बिजे की संदिग्ध मौत के मामले में सोमवार को पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोम्मन फरीदपुर निवासी 45 वर्षीय बिजे पुत्र भिरखा को सात दिन पूर्व गांव का ही एक युवक घर से बुलाकर ले गया था। रात्रि में उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। कुछ ग्रामीण बिजे सिंह की मौत को हत्या बता रहे थे और कुछ हादसा। इसी बीच बिजे के शव का बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। तीसरे दिन ग्रामीण शव की अस्थियां एकत्रित करने गए तो उन्हें अस्थियों के दौरान गोली का एक बुलेट मिला। जिसको लेकर ग्रामीणों का हत्या का शक और भी मजबूत हो गया। निवर्तमान प्रधान शिवकुमार के नेतृत्व में ग्रामीण थाने पहुंचे और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को हंगामा किया। पुलिस ने सोमवार को मृतक बिजे के छोटे भाई बिजेंद्र की तहरीर पर गांव के ही राहुल पुत्र राजबीर व राजबीर पुत्र सुक्खन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने राहुल को भी हिरासत में लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजे के छोटे भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। राहुल नाम के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। -समर बहादुर थानाध्यक्ष सरधना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें