फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमन हत्याकांड: पुलिस अफसरों पर गिरी गाज, SSP ने की बड़ी कार्रवाई

Sun, 04 Mar 2018 04:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी
विज्ञापन

दरोगा की पत्नी व बेटे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाला तो अभी तक फरार है, लेकिन इस मामले में पुलिस अफसरों पर गाज गिर गई। एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड, एसओ नौचंदी को लाइन हाजिर और सीओ सिविल लाइन का सर्किल बदल दिया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन


यह घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। शास्त्रीनगर (के) ब्लॉक में दो दिन पहले 500 रुपए न देने पर कुख्यात अर्जुन राणा ने दरोगा की पत्नी (सुमन) और बेटे पर गोलियां बरसा दी थी। सुमन ने गुरुवार को ही अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानिए पूरा मामला
शास्त्रीनगर में दरोगा की पत्नी सुमन की हत्या के पीछे ‘गुंडा टैक्स’ के अलावा दूसरे बिंदु भी सामने आए हैं। सुमन अपनी ननद की हत्या में चश्मदीद गवाह थी। जिसमें उनको जल्द ही गवाही देनी थी। इसको लेकर ननद के ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। दरोगा ने उनको नामजद कराया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना कि गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: दरोगा की पत्नी व बेटे पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत, फोर्स तैनात

विज्ञापन

अस्पताल में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ रोड स्थित 44 वी वाहिनी पीएसी में तैनात दरोगा बृजपाल सिंह मूल रूप से अलीगढ़ के पिसावा थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी है। बृजपाल की छोटी बहन सविता की ससुराल खरखौदा क्षेत्र के जमनानगर में बतायी गई। एक साल पहले सविता की दहेज को लेकर हत्या हुई थी, जिसमें पति, सास और ससुर जेल गए थे। सविता की हत्या में बृजपाल, सुमन और बेटा कवींद्र चश्मदीद गवाह हैं। केस ट्रायल पर है और जल्द उनकी गवाही होनी है।

गवाही से पहले होली की पूर्व संध्या पर सुमन की हत्या कर दी गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार दरोगा ने पत्नी की हत्या के पीछे सविता के ससुराल वालों का हाथ होना बताया है। इसके आधार पर मुख्य आरोपी अर्जुन राणा, शिवा और शक्ति के साथ प्रताप, ओमप्रकाश, जितेंद्र राणा को नामजद किया गया है। नौचंदी पुलिस ने प्रताप, ओमप्रकाश, जितेंद्र और शक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

सीओ, एसओ पर गिरी गाज 
शास्त्रीनगर में वसूली करने वाले शातिर अर्जुन राणा पर कार्रवाई न करने पर एसएसपी ने के ब्लॉक चौकी इंचार्ज दिनेश मलिक को सस्पेंड किया था। अब एसओ नौचंदी संजय तोमर को लाइन हाजिर कर दिया, सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी का सर्किल बदल दिया। उनकी जगह जितेंद्र सिंह को सीओ सिविल लाइन, धीरज शुक्ला को नौचंदी थाना प्रभारी बनाया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें