कोचिंग के लिए गया था अभिनव, फिर नहीं लाैटा
थाना क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित वर्णिका स्टेट कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से लिसाड़ी के रहने वाले हैं। लेकिन पिछले नौ साल से अपने साले के मकान में रह रहे हैं। परिवार में पत्नी कविता बेटी आराध्या (13) व वर्षीय बेटा अभिनव (17) था।
पीड़ित कॉलोनी में ही किराना की दुकान चलाते हैं। शनिवार को उनका बेटा अभिनव अपने दोस्त आर्यन के साथ मंगल पांडे नगर स्थित फिजिक्स कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए गया था। लेकिन जब देर शाम तक युवक वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने युवक की तलाश शुरू की थी। देर शाम परिजन थाने पहुंचे और युवक की गुमशुदगी की तहरीर दी।
यह भी पढ़ें: Saharanpur : खुद को मृत दिखाने के लिए युवक को कार में जिंदा फूंका, लोन चुकाने से बचने के लिए सनसनीखेज वारदात
सीसीटीवी में आरोपी के साथ जाता दिखा अभिनव
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिसमें आरोपी छात्र के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। लगभग चार घंटे तक आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा।
सख्ती से पूछने के बाद आरोपी ने बताया कि अभिनव उसकी गर्लफ्रेंड को लेकर टिप्पणी की थी। जिसको लेकर उसने अभिनव को समझाया था। लेकिन अभिनव ने उसकी बात को नहीं माना था। जिसके बाद उसने अभिनव की हत्या की प्लानिंग की तैयारी कर दी थी।
आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने गढ़ रोड स्थित सीएनजी पंप के पीछे ट्यूबवेल के पास से छात्र का शव बरामद किया। छात्र की मौत की सूचना पर परिजनों का रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।