फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: हस्तिानपुर में युवक की हत्या कर शव गली में फेंका, प्रयागराज निवासी साैरभ के रूप में हुई पहचान

Tue, 31 Dec 2024 10:01 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में दिन निकलते ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक अज्ञात युवक की हत्या कर शव गली में फेंक दिया गया। शव किसका है और कहां से लाकर यहां फेंका गया है, पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर में मंगलवार सुबह उस समय कस्बे की प्रभात नगर कॉलोनी में हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात व्यक्ति का शव गली में पड़ा नजर आया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सौरव शर्मा पुत्र श्यामलाल शर्मा निवासी पानदरीबा प्रयागराज निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


कस्बे के उधम सिंह चौक के समीप मुख्य मार्ग पर स्थित शराब के ठेके के नजदीक गली में आज सुबह करीब पांच बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा दिखा। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्हें लगा कि नशे में कोई व्यक्ति पड़ा होगा लेकिन जब बहुत देर तक उक्त व्यक्ति द्वारा कोई हरकत नहीं की गई तो इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि व्यक्ति के पेट में चाकू से वार कर हत्या की गई है। उसका शव हस्तिनापुर में एक स्कूल के नजदीक गली में लाकर डाला गया। शव पड़ा होने से कॉलोनी के लोगों में भी हड़कंप मच गया।

दिन निकलते ही हत्या की सूचना पर सीओ मवाना अभिषेक पटेल मौके पर पहुंचे। टीम ने क्राइम सीन के आसपास किसी भी व्यक्ति के आने जाने पर रोक लगा दी। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।

एसपी देहात ने थाना पुलिस को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही। बताया जा रहा है कि मृतक हस्तिनापुर के आसपास ही कहीं पर नौकरी करता था। जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा की जा रही है। 

पुलिस द्वारा पास ही में मौजूद शराब के ठेके वह मुख्य मार्ग के सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरा के आधार पर पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जिसकी अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घंटे गहनता से जांच की और मौके पर पड़े मृतक व्यक्ति के पास मिली कई वस्तुओं को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की टीम अब इस गुत्थी को सुलझाने में लग गई कि आखिर उक्त व्यक्ति की हत्या क्यों की गई। मामला पुलिस के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें