फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में हत्या और किडनैपिंग: गांव में हुई थी पंचायत, ये हुआ था फैसला, पढ़ें सुनीता हत्याकांड के पीछे की कहानी

Fri, 09 Jan 2026 12:03 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: सरधना थाना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में बृहस्पितवार सुबह आठ बजे पारस सोम और उसके साथियों ने अनुसूचित जाति की युवती रूबी का अपहरण कर लिया। विरोध करने पर उसकी 45 वर्षीय मां सुनीता की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
सुनीता की फाइल फोटो और हत्यारोपी पारस सोम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपसाड़ में सुनीता की हत्या के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। कई टीमें लगाई गई हैं। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रूबी और आरोपी युवक पारस सोम परिचित हैं। दोनों परिवारों में पहले से विवाद और विरोध चला आ रहा था। बताया गया कि इससे पहले दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी, जिसमें सामाजिक दृष्टि से दोनों को समझाने का प्रयास किया गया था। कहा था कि दोनों पक्ष एक दूसरे से दूर रहेंगे और कोई बाधा नहीं डालेंगे।
विज्ञापन

 

एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने भी बताया कि युवक और युवती एक ही गांव के रहने वाले हैं, इसलिए दोनों परिचित हैं। सतेंद्र-सुनीता के परिवार में चार बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा नरसी, इसके बाद मनदीप, शिवम और छोटी बेटी रूबी है। सतेंद्र मजदूरी करता है। रूबी इंटर तक पढ़ी है। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। वहीं आरोपी पारस गांव में ही एक डॉक्टर के पास कंपाउंडर का काम करता है। दोनों पक्षों में पंचायत हुई थी, जिसमें आपस में कोई संबंध न रखने का फैसला लिया गया था। मगर पारस सोम नहीं मान रहा था और लगातार सुनीता के परिवार को परेशान कर रहा था। 
 

आरोपियों के घरों में लगे मिले ताले, पुलिस दे रही दबिश
पुलिस ने आरोपियों के घरों में दबिश भी दी लेकिन मुख्य आरोपी पारस सोम और उसके साथियों के घरों में ताले लगे मिले। आरोपी पुलिस से बचने के लिए घर छोड़कर चले गए हैं। वहीं युवती भी आरोपियों के कब्जे में है।
विज्ञापन

पुलिस की सर्विलांस टीम लगातार दोनों ट्रेस करने में जुटी है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मुख्य आरोपी पारस सोम और उसके साथियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि युवती का बयान ही इस आपराधिक घटना के मुख्य पहलुओं को स्पष्ट करेगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवती का बयान लेने के बाद ही पुलिस यह तय कर पाएगी कि हत्या और अपहरण की घटना में किसका कितना हाथ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें