फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में हत्या और किडनैपिंग: अखिलेश, मायावती और चंद्रशेखर ने जताया आक्रोश, भाजपा सरकार पर बरसे

Thu, 08 Jan 2026 11:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Kidnapping of girl and murder of mother: मेरठ में पारस सोम और उसके साथियों ने युवती रूबी का अपहरण कर लिया। विरोध करने पर मां सुनीता की हत्या कर दी। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने आक्रोश जताया है। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव की पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना थाना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में बृहस्पितवार सुबह आठ बजे पारस सोम और उसके साथियों ने अनुसूचित जाति की युवती रूबी का अपहरण कर लिया। विरोध करने पर उसकी 45 वर्षीय मां सुनीता की हत्या कर दी। इसे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमा मायावती, आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर, भाजपा नेता संगीत सोम ने विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

 

अखिलेश यादव की पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सरकार से नहीं बची कोई उम्मीद: अखिलेश यादव 
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान जारी किया है कि  मेरठ में मां की हत्या और बेटी को उठाकर ले जाने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण देते-देते आज जिस स्तर पर पहुंच गई है, वहां से वापस नहीं लौट सकती, क्योंकि अपराधी उनके राज खोल देंगे। सरकार से कोई उम्मीद ही नहीं बची, इससे बुरा और कुछ नहीं हो सकता। भाजपा पूरी तरह नाकाम सरकार है। 

मायावती की पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला
दुख, शर्मनाक और चिंतनीय घटना: मायावती
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि यूपी में मेरठ के सरधना थाना अन्तर्गत दलित मां की हुई हत्या तथा बेटी के अपहरण की ताजा घटना अति-दुखद, शर्मनाक एवं चिन्तनीय। महिलाओं की इज्जत-आबरू से खिलवाड़ और फिर हत्या आदि की घटनाओं को सरकार पूरी गंभीरता से लेकर दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करे ताकि आपराधिक तत्वों को ऐसे घृणित कार्यों से आगे रोका जा सके। सरकार खासकर महिला सुरक्षा के मामले में समुचित ध्यान दे। 
 

चंद्रशेखर ने की पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला
जातिगत हिंसा है ये: चंद्रशेखर
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और दंडनीय है। यह घटना कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। यह सिर्फ एक आपराधिक कृत्य नहीं बल्कि जातिगत हिंसा और महिलाओं की असुरक्षा के प्रति अपराध का भयावह उदाहरण है। हम सरकार से मांग करते हैं कि जातंकवादियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। बेटी की शीघ्र व सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जाए और पीड़ित परिवार को सरकारी सुरक्षा व उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। 

 
विज्ञापन

संगीत सोम ने की पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला
संगीत सोम ने जताया दुख
पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और नारी सम्मान एवं सुरक्षा के लिए गम्भीर चेतावनी है। दोषी चाहे कोई भी हो, उन्हें सख्त से सख्त दंड मिलेगा। पीड़ित परिवार को शासन स्तर पर हर संभव मदद दी जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें