फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद हत्या: कलेजे के टुकड़े को मारने वालों को कब सजा देगी पुलिस

Tue, 21 May 2024 10:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के टीपीनगर में आठ वर्ष के बंसी की अपहरण के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। आखिर आरोपियों को सजा कब मिलेगी। बंसी के माता-पिता रो-रोकर बस यही कह रहे हैं।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ साल के बंसी की अपहरण के बाद हत्या के मामले में छह दिन बाद भी कातिल का सुराग नहीं लगा है। बंसी के माता-पिता रो-रोकर बस यही कह रहे हैं कि जिसने हमारे कलेजे के टुकड़े को इतनी बेरहमी से मारा, उसे भी सख्त से सख्त सजा मिले।

विज्ञापन


पिता का कहना है कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह पैदल लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाएंगे।

टीपीनगर के शिवम कुंज निवासी निर्दोष सिंह का तीन बच्चों में सबसे छोटा बेटा बंसी 21मई की शाम लापता हो गया था। 22 मई की सुबह उसका शव वेदव्यासपुरी में निर्माणाधीन मकान के गड्ढे में मिला था। 

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: गंगनहर में डूबे छात्रों का नहीं लगा कोई सुराग, परिजनों की इंतजार में पथराईं आंखें

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों ने मलियाना निवासी सुमित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि सुमित बंसी की बड़ी बहन पर बुरी नजर रखता था। जिसके चलते उन्होंने उसको रिश्तेदारी में भेज दिया था। सुमित उसके बारे में जानकारी करता था। 

उसने परिजनों को लड़की के भाई की हत्या करने की धमकी दी थी। सुमित उसी दिन से पुलिस हिरासत में है लेकिन पूछताछ में उसने वारदात को अंजाम देना कुबूल नहीं किया है। निर्दोष सिंह ने कहा कि बेटे का चेहरा रोजाना आंखों के सामने आ जाता है। किस तरह से दरिंदें ने उसकी जान ली होगी। मां का बुरा हाल है। 

दिन-रात वह बेटे को याद करके रोती रहती है। पिता का कहना है कि सुमित ने ही उनके बेटे को मारा है। उसके अलावा उनकी किसी से भी रंजिश नहीं है। पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि अब तक 10 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, कई एंगल पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें