फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जेल से जमानत पर आए हत्यारोपी के संदिग्ध हालात में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
खिर्वा रोड पर बाइक सवार दो लोगों को गोली मारने का आरोप
विज्ञापन

घायल पर 15 से अधिक मामले हैं दर्ज, कंकरखेड़ा पुलिस घटना की जांच में जुटी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। खिर्वा रोड पावली खुर्द के जंगल में रविवार शाम सात बजे बागपत जिले के सिंघावली अहीर गांव निवासी हरबीर (55) के कंधे में संदिग्ध हालात में गोली लग गई। हरबीर का आरोप है कि बाइक सवार दो हमलावर गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घायल पर हत्या सहित 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह हत्या के मामले में 18 जनवरी को जमानत पर जेल से बाहर आया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हरबीर हरबीर अपने एक दोस्त के साथ खिर्वा रोड पर पावली खुर्द के जंगल में शराब पी रहा था। इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में कंधे में गोली लगने से हरबीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस पूछताछ में हरबीर ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ खड़ा होकर शराब पी रहा था। इसी बीच एक बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायरिंग कर दी। एक गोली उसके कंधे पर लगी। दोनों बदमाश सरधना की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने घायल को हाईवे स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घायल दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें