बदमाशों में पुलिस का खौफ बनने के पीछे बड़ी वजह है पुलिस का वह ऑपरेशन, जो बदमाशों के खिलाफ चल रहा है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद शामली जिले की पुलिस एक्शन मोड़ में आई और पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा के निर्देशन में बदमाशों पर कहर बनकर टूट पड़ी।
50 हजार के इनामी रहे बदमाश फुरकान को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने से शुरू हुए मुठभेड़ के सिलसिले में अब तक करीब 53 मुठभेड़ हो चुकी हैं। इन मुठभेड़ों में पुलिस करीब 75 से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी हैं। मुठभेड़ में बदमाशों की टांग में गोली लगीं। अब बदमाश अपनी टांगों पर ठीक से चलने के भी मोहताज हो गए।
मुठभेड़ों में मारे गए छह बदमाश
- कुख्यात बदमाश मुकीम काला गिरोह के शार्प शूटर साबिर को पुलिस ने गांव जंधेड़ी में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।
- मुकीम काला गिरोह के ही बदमाश अकबर ने झिंझाना क्षेत्र के पूर्व प्रधान से एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगी। तीन फरवरी को पुलिस ने झिंझाना-ऊन मार्ग पर अकबर को एनकाउंटर में मार गिराया।
- कैराना क्षेत्र में आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैलाने वाले नौशाद उर्फ डैनी और सरवर निवासी भूरा का एनकाउंटर किया
- लूटपाट के मामलों में सक्रिय रहने वाले बदमाश इकराम टोला निवासी कैराना को पुलिस ने कैराना थाना क्षेत्र में एनकाउंटर किया
- झिंझाना में व्यापारी के यहां डकैती डालने आए गिरोह के बदमाश राजू निवासी लोनी (गाजियाबाद) का एनकाउंटर किया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/