फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तमंचेबाज' का ड्रामा: पुलिस पर ताने तीन तमंचे, बीड़ी पी, पानी पिया; एनकाउंटर के दौरान प्रदीप से ये हुई बातचीत

Thu, 26 Feb 2026 03:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: रामराज के बाजार में सुनील उर्फ गाबा की हत्या करने वाले मेरठ के फलावदा निवासी प्रदीप धीमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने तीन तमंचों से चार गोलियां सुनील को मारीं। मगर गिरफ्तारी से पहले उसने खूब ड्रामा किया। बोला- एनकाउंटर करना है तो कर दो। मैं खुद को ही गोली मार लूंगा।
विज्ञापन
पहले पुलिस पर ताना तमंचा, फिर पानी और बीड़ी पी। उसके बाद कार में बैठा प्रदीप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sunil murder case: बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज मुख्य बाजार में दिनदहाड़े सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा की गोलियां मारकर हत्या करने वाले आरोपी प्रदीप धीमान को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले उसने पुलिस को खूब छकाया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद किया है। 

फलावदा के जंगल में प्रदीप धीमान और मेरठ पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस चारों तरफ से उसे घेरकर खड़ी थी, जबकि प्रदीप तमंचे लिए खड़ा था।  उसने पुलिस पर तमंचा तान रखा था। एक के बाद एक तीन तमंचे उसने नीचे रखे। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी प्रदीप से कहता है कि अबे तीसरा तमंचा तो फेंक दे। एनकाउंटर के दौरान उनके बीच ये हुई बातचीत...
विज्ञापन

हत्या का कबूलनामा करते हुए वीडियो बनाता प्रदीप धीमान। - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी: हम तुझे कुछ नहीं करेंगे, तुझे हमपे विश्वास है कि नहीं। साहब के साथ गाड़ी में बैठा जा।
दूसरा पुलिसकर्मी: शांत हो जा, कप्तान साहब आ रहे हैं। 
तीसरा पुलिसकर्मी: अरे हम पे विश्वास तो कर यार। 
प्रदीप धीमान: मुझे सब पता है कि रायफल लिए पुलिस वाले खड़े हैं। 
पुलिसकर्मी: रायफल हमें भी तो लग सकती हैं, हटा दें क्या रायफल को। 
तभी एक पुलिस वाला दूर से ही पानी की बोतल उछालकर प्रदीप को देता है। प्रदीप बोतल को लपक लेता है और आराम से ढक्कर खोलकर पानी पीता है। उसके हाथ में तमंचा और दूसरे में पानी की बोतल होती है। 
पुलिसकर्मी: अबे तेरे से कोई लड़ाई थोड़ी है पुलिस की यार। तू क्यों परेशान है। 
प्रदीप: मैं यूं परेशान हूं कि एक-एक हड्डी तोड़ रखी पुलिस ने मेरी।  
पुलिसकर्मी: देख उस समय क्या स्थिति थी, हमें नहीं पता। लेकिन आज तुझसे हम कह रहे हैं। 
इसके बाद प्रदीप आराम से खेत में बैठकर बीड़ी पीता है। 
पुलिसकर्मी: खाना खाया तूने या नहीं। तेरी मां को थाने से ही छोड़ देंगे, खाना खाना है तो बता। कोई बात नहीं पी ले बीड़ी आराम से। हमने कह दी जो फाइनल है तो फाइनल है। तीसरा तमंचा भी फेंक दे। कोई तुझे हाथ नहीं लगाएगा। मैंने तिलक लगा रखा है झूठ बोलूंगा नहीं। 
बीड़ी पीकर प्रदीप धीमान खुद ही पुलिस की कार में बैठ जाता है। 
 

मृतक सुनील का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये बोले एसएसपी
एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि आरोपी ने हत्या करने के बाद जुर्म कबूलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। परिवार को परेशान करने वाले पुलिस वालों की भी हत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस ने उसे मेरठ से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखते ही उसने तमंचा तान दिया। मगर पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर उसे धर दबोचा। उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए उसके परिवार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
 

ये है मामला...
मेरठ जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बे में दिनदहाड़े गोलियां मारकर सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा की हत्या कर दी गई। सुरेंद्र डेढ़ साल पहले हत्यारोपी प्रदीप धीमान की पत्नी को अपने साथ ले गया था। डेढ़ साल से वह उसी के साथ रह रहा था। अब उसी से कोर्ट मैरिज करने की फिराक में था। इसी के चलते प्रदीप ने सुनील की हत्या कर दी।
रामराज के ही मोहल्ला जगजीवनपुरी निवासी सुनील (28) पुत्र कश्मीर दोपहर करीब 1: 35 बजे रामराज के बाजार से गुजर रहा था। तभी फलावदा निवासी प्रदीप धीमान आया और सुनील को कमर, कनपटी समेत चार गोलियां मारीं। इसके बाद वह हथियार लहराते हुए फरार हो गए। खून से लथपथ सुनील गिर पड़ा। गोलियां चलते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ मच गई। 
 

वीडियो वायरल कर दी थी धमकी
मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा की सरे बाजार हत्या करने के बाद प्रदीप धीमान ने भागते हुए वीडियो बनाकर धमकी दी। उसने कहा कि मुझे मौत की परवाह नहीं है, जो घर से भागेगी, उसका ऐसा ही अंजाम होगा। जिसने मुझे दुख दिया था, उसे अभी मारकर आया हूं। पुलिस-प्रशासन से नहीं डरता। प्रशासन ने अगर भागने वाली औरतों के खिलाफ कदम नहीं उठाया तो ऐसे ही मरेंगी, ऐसे ही मरेंगी। और जिसने भी मेरे घर-परिवार वालों को परेशान किया। जिसकी बीवी भागे मुझे बताओ मैं मारूंगा। चार मिनट का यह वीडियो हत्यारोपी प्रदीप ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने सुनील के घर रह रही आरोपी की पूर्व पत्नी को सुरक्षा में ले लिया।

 

मेरे सिर पर मौत मंडरा रही है, उसे भी मारूंगा
आरोपी ने कहा कि मेरे सिर पर मौत मंडरा रही है। ये रहा ढाई मीटर का कफन मेरे हाथ में। उसने सुनील के लिए कहा आज मिला था मुझे डेढ़ साल में। आज मार दिया मैंने भाई साहब। उसने पत्नी के लिए बिना नाम लिए कहा कि मैं छोड़ूंगा नहीं उसे। इसे मार दिया, उसे भी मारूंगा। अकेला हूं और मेरी मोटरसाइकिल ये है, मैं अकेला हूं। मैं खुद गवाह हूं, मैंने खुद मारा है।
 
विज्ञापन

 एसओ हो, दरोगा हो....मारूंगा उसे भी
आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि मैं झूठ नहीं बोल रहा, मेरी तो मौत है। जो भी मेरे घर-परिवार वालों को परेशान करेगा। थाना फलावदा हो, थाना बहसूमा हो, थाना हस्तिनापुर हो... भाई साहब मारूंगा। ... एसओ को भी और दरोगा अनिल कुमार को भी। एक और है मैं उसका नाम नहीं ले रहा, मारूंगा उसको भी। वीडियो मैं वायरल कर रहा हूं। अभी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर। मेरी इंस्टाग्राम आईडी है मौत का खौफ 302

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें