फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा हत्याकांड:- हत्यारोपी अंकुश का कांस्टेबल भाई अंकित निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-
डिजिटल पर न चलाएं।
- 24 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में है तैनाती
- एसएसपी ने एसपी सिटी को सौंपी पूरे मामले की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अनुसूचित जाति की छात्रा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अंकुश चौधरी के 24 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में तैनात कांस्टेबल भाई अंकित को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले को सौंपी गई है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने तकनीकी साक्ष्य का विस्तृत विश्लेषण करने के आदेश दिए है। पूरे मामले में विधिक राय लेने के लिए भी कहा गया है।

छात्रा का शव 17 मई को थाना रोहटा क्षेत्र से बरामद हुआ था। हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकुश चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हत्याकांड में बुधवार को कलक्ट्रेट के बाहर जमकर बवाल हुआ। पीड़ित परिवार व सैकड़ों समर्थक दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी अंकुश के भाई पीएसी सिपाही अंकित व उसकी मां की गिरफ्तारी, दुष्कर्म की धाराएं जोड़ने व विवेचना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए थे।
विज्ञापन

डीआईजी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 वीं वाहिनी पीएसी के अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद बृहस्पतिवार को अंकित को निलंबित कर दिया गया। पूरे मामले की जांच एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले कर रहे है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि घटना के बाद अंकित ने पीड़ित परिवार के सामने जिम्मेदारी ली थी कि वह पीड़ित परिवार के साथ है। इसकी एक वीडियो पीड़ित पक्ष के पास भी है। इसके बाद वह जेल में भी अपने भाई की मदद कर रहा था। जिसको लेकर पीड़ित परिजन आक्रोशित हुए और पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। डीआईजी ने बताया कि अंकित को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें