फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ मार्ग पर ड्रोन से होगी निगरानी, शरारती तत्वों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को लेकर एडीजी, डीआईजी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम डा. वीके सिंह और एसएसपी के साथ बैठक की। एडीजी ने समीक्षा करते हुए कहा कि संपूर्ण कांवड़ यात्रा मार्ग की निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का व्यापक उपयोग किया जाए। भारी व हल्के वाहनों के लिए समय रहते रूट डायवर्जन प्लान लागू कर उसका प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
एडीजी ने असामाजिक व शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए सख्त कार्रवाई करने, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कांवड़ मार्ग पर शिविरों व ढाबों पर स्वच्छता सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का व्यापक उपयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी ने कहा कि तेज आवाज में डीजे नहीं बजेगे और बड़ी कांवड़ नियमानुसार ही जाएगी। एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव को एडीजी ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार करने के कहा। पिछली बार जो खामियां थीं, वह इस बार न हों और लोग जाम में न फंसे। इसको लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। बिजली विभाग की टीम को खंभों पर पन्नी चढ़ाने के लिए कहा गया, ताकि कोई हादसा न हो। बैठक में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, एसपी देहात अभिजीत कुमार, सभी सर्किल के सीओ, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अग्निशमन विभाग की टीम भी शामिल हुई।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें