फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घटिया ईंट की शिकायत पर मुंशी केे बेटों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किठौर। गांव गोविंदपुर शकरपुर में घटिया ईंट की शिकायत करने पर भट्टे के मुंशी के बेटों गांव के ही खादर के भगवानपुर खादर के फार्म हाउस के मालिक विनीत की कार पर फायरिंग कर दी। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके साथ गाली गलौज, मारपीट की। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इस मामले में पीड़ित ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

किठौर पुलिस ने बताया कि गांव गोविंदपुर शकरपुर निवासी विनीत का खादर के गांव भगवानपुर में जंगली फार्म हाउस है। जहां पर गांव नवल सूरजपुर का दीपांशु काम करता है। बताया जाता है कि दीपांशु ने फार्म हाउस के लिए सिलोर स्थित ईंट भट्टे से अव्वल की ईंट खरीदी थी। आरोप है कि भट्टे से अव्वल की जगह दोयम ईंट दे दी गई। जिसकी शिकायत दीपांशु ने विनीत से की। आरोप है कि विनीत के शिकायत करने के बाद भट्टे पर तैनात गांव गोविंदपुर शकरपुर निवासी मनवीर मुंशी के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि रविवार देर शाम करीब सात बजे विनीत घर से अपनी स्कॉर्पियो कार से अपने फार्म हाउस जा रहा था, तभी मनवीर के दो बेटे तथा एक उसके साथी ने उसकी कार पर फायरिंग कर दी। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके साथ गाली गलौज तथा मारपीट की। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें