फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुत्तों ने हमला कर दो भाइयों को काटा, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेश विहार में आवारा कुत्तों का बना है आतंक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। टीपीनगर क्षेत्र की बागपत सड़क पर स्थित दिनेश विहार कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक बना है। कुत्तों ने यहां दो चचेरे भाइयों पर हमला कर उन्हें काट कर घायल कर दिया। इससे पहले भी कई बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर कुत्ते हमला कर चुके हैं। हैरत की बात है कि शिकायत के बावजूद भी नगर निगम के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बना है।
विज्ञापन

दिनेश विहार निवासी प्रवीण कुमार एडवोकेट ने बताया कि उनका 12 साल का बेटा आदित्य घर के बाहर खेल रहा था, इसी दौरान आवारा कुत्तों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। आदित्य की चीख पुकार सुनकर परिजन और कॉलोनी के लोग दौड़ कर गए और आदित्य को कुत्तों से बचाया। कुत्तों ने उसके पैर में काट कर उसे घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि एक साल में कुत्तों ने आदित्य पर तीसरी बार हमला किया है। इसके बाद शाम को उनके भतीजे 18 वर्षीय रुद्र पर भी कुत्तों ने हमला कर उसे भी घायल कर दिया। प्रवीण कुमार का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमर सिंह को कई बार फोन किया और व्हाट्सएप पर भी इस संबंध में जानकारी दी, मगर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें