फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी हत्या: बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर निकला कुख्यात राठी, अब रहेगा इस जेल में

Sat, 14 Jul 2018 09:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सुनील राठी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी को कड़ी सुरक्षा के बीच बागपत से फतेहगढ़ जेल के लिए रवाना किया। सीओ राजवीर सिंह के नेतृत्व में 20 पुलिसकर्मी राठी को सुरक्षा के बीच लेकर रवाना हो गए। सीओ और पुलिसकर्मियों के अलावा सुनील राठी को भी बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाई। अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर कई घंटे मंथन किया।  

विज्ञापन


शासन ने शुक्रवार की रात ही सुनील राठी को बागपत से फर्रूखाबाद की फतेहगढ़ जेल में शिफ्ट करने के आदेश जारी किए। जिला जेल और जेल प्रशासन आदेश मिलते ही हरकत में आ गया। जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार को दोपहर दो बजे बागपत से सुनील राठी को फतेहगढ़ जेल के लिए रवाना किया। 

एसपी जयप्रकाश ने बताया कि सीओ राजवीर सिंह के नेतृत्व में दो इंस्पेक्टर, दो एसआई, चार हेड कांस्टेबल और 11 कांस्टेबल के सुरक्षा घेरे में सुनील राठी को बागपत से फतेहगढ़ के लिए रवाना किया। सीओ राजवीर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों को बुलेट प्रूफ जैकेट दी गई है। यही नहीं सुनील राठी को भी जैकेट पहनाकर ही जेल से निकाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल के गेट पर खड़ी कीं गाड़ियां 

यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के कड़े इंतजाम के मद्देनजर पुलिस की तीन गाड़ियां जिला जेल के गेट पर खड़ी की। मीडिया को मुख्य गेट के बाहर ही रोका। यह भनक नहीं लगने दी कि कौन सी गाड़ी में सुनील राठी को बैठाया।  
 
रात के समय गाजियाबाद या नोएडा रोका जा सकता है राठी को 
सुनील राठी को सुरक्षा के लिहाज से रात के समय गाजियाबाद, नोएडा या आगरा रोका जा सकता है। बागपत से निकलते ही यह चर्चा भी फैल गई कि पहले मेरठ ले जाया जाएगा, लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की, क्योंकि पुलिस को अंदेशा है कि बजरंगी और राठी गैंग के गुर्गे पल-पल की भनक रख रहे होंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें