इसी तरह बागपत जेल में राठी से मिलने आने वाले हरियाणा के युवकों की तलाश है। यही नहीं राठी के बागपत के ऐसे कई गुर्गें हैं जो हरियाणा के सोनीपत में पनाह लेते हैं। ऐसे में राठी के ठिकानों को तस्दीक कर गुर्गों की तलाश की जा रही है। यूपी पुलिस ने आसपास के जिलों में सर्च अभियान तेज कर दिया है। यूपी पुलिस अन्य तीनों राज्यों की पुलिस की मदद से राठी के गुर्गों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
मुख्तार-धनंजय की मुलाकात, क्या सुपारी की हुई थी बात
मुन्ना बजरंगी की हत्या में 10 करोड़ की सुपारी के क्लू पर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। विवेचना में शामिल पूर्व सांसद धनंजय सिंह के अलावा बाहुबली मुख्तार अंसारी के लिंक पर भी जांच की जा रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि आगरा जेल में रहने के दौरान धनंजय सिंह और मुख्तार अंसारी की मुलाकात हुई थी। पुलिस इस जानकारी को तस्दीक करने में जुटी है कि दोनों खुद मिले थे या किसी तीसरे व्यक्ति के माध्यम से कोई बातचीत की थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/