संवाद न्यूज एजेंसी
जिला स्तर पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण और नागरिक फीडबैक की समीक्षा में नगर पालिका सरधना ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इस सफलता के लिए एडीएम प्रशासन ने नगर पालिका की प्रशंसा की और कार्य की सराहना करते हुए इसे अन्य नगरपालिकाओं के लिए उदाहरण बताया।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका में शिकायतों के समाधान में तत्परता और पारदर्शिता का उच्च मानक स्थापित किया है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। निर्देश दिए कि इसी प्रकार नागरिकों की समस्याओं के समाधान में शीघ्रता और प्रभावशीलता बनी रहे। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि नागरिकों की समस्याओं को समय पर निस्तारित करने और उनकी संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि इस उपलब्धि के पीछे नगर पालिका की पूरी टीम की मेहनत और समर्पण है।