फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नालों से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी, पालिका ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। बरसात के मौसम से पहले जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका ने नालों की सफाई की तैयारी शुरू कर दी है। पालिका प्रशासन ने नगरवासियों को चेतावनी दी है कि नालों पर किए गए अतिक्रमण को जल्द हटा लें, अन्यथा पालिका स्वयं कार्रवाई करेगी और संबंधित लोगों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।
नगर पालिका द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि मानसून से पूर्व सभी प्रमुख नालों और नालियों की सफाई कराई जानी है। सफाई कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए नालों के ऊपर रखी गई स्लैब, पक्के निर्माण और अन्य अवरोधों को हटाना आवश्यक है। ऐसे अतिक्रमण के कारण सफाई कार्य प्रभावित होता है और जल निकासी में बाधा उत्पन्न होती है। पालिका प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह अपने स्तर पर नालों पर किए गए अवैध कब्जे और अवरोध हटा लें। यदि निर्धारित समय में ऐसा नहीं किया गया तो पालिका की टीम अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाएगी। इस दौरान होने वाले खर्च और जुर्माने की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से बचने के लिए नालों की समय पर सफाई जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए सफाई अभियान को सफल बनाने में सहभागिता की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें