फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ईओ ने तीन ठेकेदारों की जमानत राशि की जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका ईओ ने तीन ठेकेदारों की जमानत राशि की जब्त
विज्ञापन

सरधना। पालिका क्षेत्र में टेंडर जारी होने के बाद भी समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा नहीं करने वालों पर ईओ द्वारा कार्रवाई की गई है। पालिका के चार ठेकेेदारों की 67 हजार 200 रुपये की जमानत राशि को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

सरधना नगर पालिका से विभिन्न निर्माण कार्यों के टेंडर लेने के बाद समय से निर्माण पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों पर पालिका ईओ के द्वारा कार्रवाई की गई है। जिसमें पालिका ईओ अमिता वरुण ने बताया कि पालिका से जिन ठेकेदारों या फर्म ने ठेके लिए थे उन्होंने तय समय अवधि एवं चेतावनी नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य को पूरा नहीं किया। जिसको लेकर चार ठेकेदारों/फर्म की जमानत राशि को जब्त कर लिया गया है। उनकी जमानत राशि को पालिका के एकांउट में ट्रांसफर करने के लिए संबधित बैंकों को पत्र लिखा हैं। जिसमें मैमर्स एएसआर कंस्ट्रक्शन बीस हजार रुपये, एएम कंस्ट्रक्शन एंड ट्रेडिंग कंपनी बीस हजार रुपये, मोहित कुमार कांट्रेक्टर 13 हजार 200 रुपये, अकरम कंस्ट्रक्शन 14 हजार रुपये, कुल 67 हजार 200 रुपये की जमानत राशि जब्त करने की कार्रवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें