फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 ग्राम पंचायतों में से 9 में नहीं है भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
46 ग्राम पंचायतों में से 9 में नहीं है भवन
विज्ञापन

- हस्तिनापुर ब्लॉक में सरकारी स्कूलों में होती है ग्राम पंचायत की बैठक
बहसूमा। हस्तिनापुर ब्लॉक में 46 ग्राम पंचायतों में से 9 ग्राम पंचायत में भवन नहीं है। अब प्रमुख सचिव ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में भवन निर्माण के आदेश दिए हैं।
हस्तिनापुर ब्लॉक की 46 ग्राम पंचायत है। जिनमें से 9 में भवन नहीं है और 37 में से भी अधिकतर जर्जर स्थिति में है।
ग्राम पंचायत में भवन नहीं होने से बैठक प्रधान के घर, सरकारी स्कूल या किसी अन्य जगह सार्वजनिक स्थल पर होती है। प्रमुख सचिव पंचायती राज के भवन निर्माण आदेश के बाद व्यवस्था में बदलाव की आस जगी है। उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं में बदलाव कर सीसी रोड व इंटर लॉकिंग के बजाय पहली प्राथमिकता पर सभी पंचायतों में पंचायत घर, सामुदायिक शौचालय व सचिवालय बनवाने के आदेश जारी किए हैं। प्रधानों की ग्राम निधि के पैसे से निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हस्तिनापुर ब्लॉक के बीडीओ शैलेंद्र सिंह का कहना है कि सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत घर बनवाने के आदेश दिए हैं। इसके लिए ग्राम पंचायतों को प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी से जन-जीवन अस्त व्यस्त
बहसूमा। पिछले दो सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। गर्मी से बचने के लिए लोग पूरे दिन घरों में दुबके रहे। दूसरी ओर विद्युत कटौती ने लोगों की टेंशन और बढ़ा दी है। घरों के इनवर्टर बैट्री तक काम नहीं कर पा रहे हैं। लोग बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं। शुक्रवार को कई बार आसमान में काले बादलों को देख बारिश की कुछ आस जगी, लेकिन बादल नीचे तक होकर बिन बरसे चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें